गांगुली और पोंटिंग; एक समृद्ध परिवार में जन्मा, दूसरे के माता-पिता भी थे खिलाड़ी

[ad_1]


खेल डेस्क. विश्व क्रिकेट के दो महान कप्तान सौरव गांगुली और रिकी पोंटिंग हमेशा कट्‌टर प्रतिद्वंद्वी रहे। अब आईपीएल में सौरव दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार बनाए गए हैं। इस नई भूमिका में कोच रिकी पोंटिंग के साथ काम करेंगे। गांगुली भारतीय क्रिकेट के सर्वकालिक रूप से महान कप्तान हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ ही कुशल क्रिकेट रणनीति से टीम इंडिया को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

गांगुली का शुरुआती जीवन
गांगुली का पूरा नाम सौरव चंडीदास गांगुली है। कोलकाता के एक संभ्रांत बंगाली परिवार में सौरव का जन्म हुआ। उनके पिता चंडीदास गांगुली की गिनती कोलकाता के रईस लोगों में होती थी। सौरव की जीवनशैली ऐसा थी कि लोग उन्हें ‘महाराजा’ के नाम से पुकारते थे।

गांगुली ने 1996 में इंग्लैंड दौरे पर लगातार दो शतक लगाए
सौरव उस समय सुर्खियों में आए, जब वे 1996 में भारत-इंग्लैंड दौरे पर थे। इस दौरान अपने पहले मैच सहित लगातार दो मैचों में दो शतक बनाए। 1999 के विश्व कप मैच में उन्होंने टॉन्टन में श्रीलंका के खिलाफ 183 रन का स्कोर बनाया। यह विश्व कप मैच में एक भारतीय क्रिकेटर द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है। खराब प्रदर्शन के एक सिलसिले के बाद उन्हें अक्टूबर 2005 में राष्ट्रीय टीम से हटा दिया गया, लेकिन नवंबर 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने फिर टेस्ट में वापसी की। जनवरी 2007 में फिर वनडे टीम में आए।

गांगुली की पत्नी डोना ओडिसी नृत्यांगना हैं
उन्होंने 1997 में डोना गांगुली के साथ विवाह किया, जो ओडिसी नृत्यांगना हैं। बेटी का नाम सना है, जिनका जन्म 2001 में हुआ। साल 1992 में टीम इंडिया से बाहर किए जाने के बाद गांगुली ने अभ्यास के लिए अपने घर पर पर्सनल गेंदबाजी मशीन लगवा ली थी।

गांगुली से जुड़े फैक्टस

  • 2004 में उन्हें भारत सरकार के पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था।
  • 49 टेस्ट में कप्तानी करते हुए उन्होंने 21 मैचों में जीत हासिल की।
  • वनडे में गांगुली ने 22 शतक लगाए। इनमें से 18 विदेश में लगाए।
  • उन्होंने 113 टेस्ट में 70212 रन बनाए। वनडे में 311 मैच में 11363 रन बनाए।

स्टीव वॉ के बाद कप्तान बने थे पोंटिंग
रिकी पोंटिंग न सिर्फ अच्छे बल्लेबाज रहे, बल्कि कुशल कप्तान भी रहे। एलन बॉर्डर, स्टीव वॉ जैसे सफल कप्तानों की विरासत को रिकी ने उसी तरह सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने का काम किया।

पोंटिंग के माता-पिता भी खिलाड़ी थे
पोंटिंग का जन्म 19 दिसंबर 1974 को तस्मानिया में हुई। रिकी के पिता क्लब क्रिकेटर थे। वहीं, उनकी मां लॉरीन विगोरो नामक खेल की खिलाड़ी थीं। यह महिलाओं के द्वारा खेला जाने वाला खेल है, जो टेनिस और क्रिकेट का मिलाजुला रूप है। पेरेंट्स के खिलाड़ी होने के कारण रिकी की भी खेल के प्रति रुचि बचपन से ही जाग गई थी।

पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा मैच खेले
रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट और वनडे मैचों में कप्तान रहते हुए जीत दिलाई है। खुद पोंटिंग भी एक विश्वस्तरीय बल्लेबाज रहे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा मैच खेले हैं। 168 टेस्ट में 51.85 की औसत से 41 शतक और 62 अर्धशतकों की मदद से 13,378 रन बनाए। 375 वनडे में 13704 रन बनाए। 30 शतक और 82 अर्धशतक भी लगाए।

पोंटिंग ने 2002 में शादी की
पोंटिंग ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रियाना जेनिफर से जून, 2002 में शादी की थी। उनकी दो बेटी और एक बेटा है। वे स्वभाव से एग्रेसिव खिलाड़ी रहे। स्लेजिंग भी करते थे। उन्होंने वर्ल्ड कप के एक मैच में रन आउट होने के बाद गुस्से में टीम के ड्रेसिंग रूम में लगे एलसीडी टीवी को तोड़ दिया था।

पोंटिंग से जुड़े फैक्टस

  • पोंटिंग ने 167 टेस्ट में 13366 रन बनाए। टेस्ट में सर्वाधिक रन के मामले में दूसरे नंबर पर।
  • वनडे में उनका उच्चतम स्कोर 164 रन हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2006 में बनाया था।
  • पोंटिंग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला शतक 1997 में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था।
  • किसी टेस्ट की दोनों पारी में उन्होंने तीन बार शतक लगाए। ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी।
  • 230 वनडे में 1995 से कप्तानी करने का विश्व रिकॉर्ड पोंटिंग के नाम दर्ज है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली।

[ad_2]
Source link

Translate »