करीब 42 हजार साल का इतिहास बताता है कि महिलाओं ने ही इंसानी समाज को सभ्य बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। कुछ सबसे अहम खोजें महिलाओं ने ही की। कई खोजों का सही इस्तेमाल करना सीखा और सिखाया। आग का सही इस्तेमाल करने से लेकर कम्प्यूटिंग तक इन्हीं की देन है…
-
42 हजार साल पहले महिलाओं ने आग काबू करना सीखा। पुरुष शिकार करते थे और महिलाएं बच्चों की देखभाल। तब रहने के लिए घर जैसे सुरक्षित ठिकाने नहीं थे। इसलिए महिलाओं ने अंधेरा, जानवरों और सर्दी से बचने के लिए आग को पालना सीखा।
-
मिट्टी के बर्तन बनाना भी महिलाओं ने सीखा। इसके पीछे तर्क यह है कि लड़के शिकार सीखने जाते थे। बच्चियां मां के साथ रहती थीं। वे खेल-खेल में मिट्टी की आकृति बनातीं। फिर जब खिलौनों को आग में फेंका तो देखा कि इससे कच्ची मिट्टी मजबूत हो जाती है। इस तरह बर्तन बनाना शुरू किए।
-
करीब 14,000 साल पहले महिलाओं ने अपने बच्चों के साथ-साथ गाय और कुत्ते जैसे पशुओं की भी देखरेख करना शुरू की। इससे ये जानवर पालतू हो गए। गाय से लोगों को दूध मिलने लगा। मांस की भी कमी नहीं रही। इससे शिकार की जरूरत कम हो गई और लोग एक जगह पर टिककर समूह के रूप में रहने लगे।
-
महिलाओं ने ही ईंधन के लिए जंगलों से लकड़ियां जुटाना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने फलों के बीज से अंकुर फूटते देखे। यह देख महिलाअों में खेती की समझ बनी। महिलाओं के इस योगदान से उन्हें जननी और देवी के रूप में पूजने की प्रथा शुरू हुई। इससे पहले कबीले प्रकृति की सबसे ताकतवर चीजों जैसे सूर्य, चंद्रमा, समुद्र को पूजते आए थे।
-
फसल को आपदा, जानवरों से बचाने के लिए ही भंडारण शुरू किया। आबादी बढ़ने के साथ फसल की मांग बढ़ने पर इसका व्यापार शुरू किया। इस पर महिलाओं का नियंत्रण था। इसलिए ज्यादातर पुरानी सभ्यताएं मातृ सत्तात्मक थीं।
-
महिलाएं हजारों वर्षों तक मिट्टी के बर्तन बनाती रहीं। मिट्टी में खनिज होते हैं। महिलाओं ने मिट्टी के साथ खनिज को पिघलतेे और पानी के संपर्क में आकर सख्त होते देखा। इसलिए प्रबल संभावना है कि इसी प्रक्रिया में महिलाओं ने कांसा, तांबा और फिर लोहे को खोजा हो। सभवत: यहीं से उद्योग की नींव पड़ी।
-
खोज की जो परंपरा महिलाओं ने मानव सभ्यता के आरंभ से शुरू की, वो आधुनिक काल में भी जारी है। पिछले 300 वर्षों में महिलाओं ने न्यूक्लियर एनर्जी, धूमकेतु, पानी में जान बचाने वाला राफ्ट, इंजेक्शन, आइसक्रीम मेकर, रेफ्रीजरेटर, कार हीटर, कंप्यूटर ऐल्गोरिदम, सीसीटीवी, बुलेट प्रूफ जैकेट में इस्तेमाल होने वाला केवलार खोजा। कार में विंडशील्ड वाइपर और लैंग्वेज प्रोग्रामिंग जैसे इनोवेशन दिए हैं।
-
बच्चे के जन्म के साथ ही इन्हें दवा की जरूरत पड़ती है। इसलिए महिलाओं ने खुद और बच्चों के लिए औषधि ढूंढी। खून रोकना और जख्म भरना भी सीखा।
स्रोत: एंथ्रोपोलॉजी की किताब- 1. व्हाट हैपेंड इन हिस्ट्री (गॉर्डन चाइल्ड) 2. अवर ओरिएंटल हेरिटेज (विल ड्यूरंट)
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
