नई दिल्ली. फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो ने फरवरी में 5,000 रेस्टोरेंट को डीलिस्ट कर दिया। ये रेस्टोरेंट साफ-सफाई और शुद्धता के पैमाने पर खरे नहीं उतरे। इसलिए, इनसे करार खत्म कर दिया गया। जोमैटो ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
-
फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) के साथ मिलकर जोमैटो अपने प्लेटफॉर्म पर लिस्ट सभी रेस्टोरेंट का ऑडिट कर रही है। देश के 150 शहरों में कंपनी अपनी सेवाएं देती है।
-
जोमैटो के सीईओ (फूड डिलीवरी बिजनेस) मोहित गुप्ता का कहना है कि कंपनी हर रोज 400 नए रेस्टोरेंट को अपनी लिस्ट में शामिल कर रही है। इसलिए यह बात अहम है कि सभी पार्टनर हाईजीन का ध्यान रखें।
-
गुप्ता के मुताबिक जोमैटो के प्लेटफॉर्म पर 80,000 से ज्यादा रेस्टोरेंट लिस्ट हैं। इन सबकी समीक्षा की जा रही है। लगातार कोशिशों के बाद भी नियमों का ध्यान नहीं रखने वालों को डीलिस्ट किया जा रहा है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
