खिलाड़ियों ने दुख जताया, सहवाग ने लिखा- सुधर जाओ वरना सुधार देंगे

[ad_1]


खेल डेस्क. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफके काफिले पर हुए आतंकी हमले में 40 जवानों की शहादत से खेल जगत भी सदमे में है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, सुरेश रैना, पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण और मोहम्मद कैफ ने ट्वीट कर दुख जताया है। सहवाग ने आंतकियों को धमकी देते हुए लिखा, ‘सुधर जाओ वरना सुधार देंगे।’

  1. कोहली ने ट्वीट किया, ‘पुलवामा में हुए आंतकी हमले के बारे में सुनकर सदमा लगा है। हमले में शहीद हुए जवानों और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं हैं। प्रार्थना करता हूं घायल जवान जल्दी ठीक हो जाएं।’

    https://platform.twitter.com/widgets.js

  2. सहवाग ने लिखा, ‘जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ जवानों पर हुए इस कायराना हमले ने बहुत दर्द पहुंचाया है। इसमें हमारे वीर जवान शहीद हुए हैं। दर्द को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। उम्मीद करता हूं घायल जवान जल्दी ठीक होंगे।’

    https://platform.twitter.com/widgets.js

  3. रोहित शर्मा ने लिखा, ‘जो हुआ उससे हैरान और भयभीत हूं। जिस दिन हम सभी ने प्रेम दिवस (वैलेंटाइन-डे) मनाया, कुछ कायरों ने नफरत फैला दी। देश शहीद जवान और उनके परिवारों के साथ है और उनके लिए प्रार्थना करता है।’

    https://platform.twitter.com/widgets.js

  4. मोहम्मद कैफ ने लिखा, ‘सीआरपीएफ जवानों पर हुए आंतकी हमले के बारे में सुनकर गहरा दुख पहुंचा है। हमले में हमारे वीर जवान शहीद हुए हैं। प्रार्थना करता हूं कि यह कायराना हमला करने वालों को जल्दी सबक मिलेगा।’

    https://platform.twitter.com/widgets.js

  5. शिखर धवन ने लिखा, खबर सुनकर गहरा दुख पहुंचा है। पुलवामा में हुए आतंकी हमले की निंदा करता हूं। हमले में शहीद जवान और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं।

    https://platform.twitter.com/widgets.js

  6. वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, ‘पुलवामा में हमारे बहादुर सीआरपीएफ जवानों पर हुए नृशंस हमले के बारे में सुनकर दुख और पीड़ा हुई। इस हमले में हमारे कई वीर जवान शहीद हुए हैं। हमले में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

    https://platform.twitter.com/widgets.js

  7. सुरेश रैना ने लिखा- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के बारे में सुनकर गहरा सदमा लगा है। शहीद जवानों के परिवार के साथ मेरी प्रार्थना और संवेदनाएं हैं।

    https://platform.twitter.com/widgets.js

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


      Pulwama Attack: Virender Sehwag and Virat Kohli Cricket Fraternity Condemn Terror Attack

      [ad_2]
      Source link

Translate »