प्राकृतिक सुंदरता को नष्ट कर रहे हैं अवैध खननकर्ता

डाला /सोनभद्र।वन पहाडियो पर पत्थरो का अवैध खनन कर प्राकृतिक सुन्दरता को तहसनहस करने में अवैध खननकर्ता लगे है ।चंद पैसो कि लालच में अवैध खननकर्ता बाड़ी स्थित चकदहिया कि पहाडियो को विरान बना रहे हैं।

image

जिससे सरकार के वन सुरक्षा सम्बंधित आदेशो कि खिल्ली उड रही हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार ओबरा वन प्रभाग के डाला वनरेंज अन्तर्गत बाड़ी के समीप स्थित चकदहिया कि वन पहाडियो पर अवैध खननकर्ताओ का हथौडा चलने से वन सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं।चकदहिया का क्षेत्र पत्थरो कि अवैध खनन का सबसे सुरक्षित अड्डा बन गया है।पूर्व में भी इन क्षेत्रो कि वन पहाडियो पर अवैध खनन होते रहे हैं।जिसके कारण जगह जगह अवैध खनन से पहाडिया खदानो का रूप धारण कि हुई नजर आती हैं।इन दिनो फिर से अवैध खननकर्ताओ कि सक्रियता बढने से वन पहाडियो पर अवैध खनन हो रहा है।वन पहाडियो पर हो रहे अवैध पत्थर खनन से प्राकृतिक सुन्दरा के समूल  नष्ट हो रहा है।हराभरा वनो से सुसज्जित पहाडिया कि सुन्दरता देखने में बना करती है।अवैध पत्थरो के खनन से पहाडिया विरान हो रही है।सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिन होते ही अवैध खननकर्ता सक्रिये हो जाते है।जिनके ऐजेन्ट बाडी में वैष्णो मंदिर,डाला  व बाडी मार्ग पर अधिकारियो के आवाजाही कि निगरानी तबतक करते है जबतक काम चलता रहता है।ऐजेन्टो के लोकेशन पर ही अवैध खनन का खेल जोरशोर से फलफूल रहा है।पहाडियो से निकले पत्थरो कि ढुलाई ट्रैक्टरो व टीपरो द्वारा कि जाती,पैसो कि उगाही कर अवैध खननकर्ता मालामाल हो रहे हैं।सुरक्षा के सारे बन्दोबस्त को अवैध खननकर्ता चुनौती दे रहे है।जिसे रोक पाने में सुरक्षातन्त्र नाकाम साबित हो रहा है।

Translate »