लघु नाटक प्रस्तुत करते बच्चे
हैलो किड्स में मनाया गया ग्रीन डे
ग्रीन डे पर हैलो किड्स विद्यालय में बच्चो ने मचाया धमाल
-श्रेया,काब्या व बेलाल चुने गये मन्थ आफ दी स्टूडेन्ट, स्टार स्पोर्टस का खिताब सौम्या को
ओबरा। स्थानीय चोपन रोड स्थित हेलो किड्स विद्यालय में बुद्धवार को ग्रीन कलर डे मनाया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता विजय शंकर यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पीजी से लेकर यूकेजी तक के बच्चो ने खूब धमाल मचाया। इस दौरान पर्यावरण से जुडे खेल प्रतियोगिता,नाटिका, नृत्य, भाषण आदि से जहा बढते प्रदुषण पर कटाक्ष किया वही कलर प्रतियोगिता में कु सौम्या दूबे ने बाजी मारते हुये स्टार स्पोर्टस का खिताब अपने नाम किया वही पीजी की कु श्रेया , नर्सरी की कु काब्या चैहान व एलकेजी में बेलाल मन्थ आफ दी स्टूडेन्ट चुने गये।
आकृति सिंह, अराध्या दीपक, रित्विक चैधरी, हिमाशु, देवासी, अनमोल यादव, कनिष्का सिंह ़ऋषभ केशरी , अकुल सिंह, अजंली सिह , असाज अराफात ने स्क्रैप बुक पर हरे रंग की पेटिंग बनायी। बच्चो ने पेडो का मानव जीनव में क्या महात्व है इस पर एक लघु नाटक प्रस्तुत किया। ग्रीन कलर डे के अवसर पर विद्यालय के शिक्षको के साथ सभी बच्चे हरे रंग के परिधान में नजर आये। बच्चो की एक के बाद एक प्रस्तुति ने लोगो का मंत्रमुग्घ कर दिया। इस अवसर पर बच्चो को सम्बोधित करते हुये अध्यापिका कु अनामिका विश्वकर्मा ने कहा कि बच्चे सबसे अधिक विश्वास अपने अध्यापक पर करते है उनके कहे एक एक शब्द उनके मन में घर कर जाता है। प्ले स्कूल के बच्चो को विद्यालयीय माहौल में ब्यवस्थित करना बहुत ही कठिन कार्य होता है। हमारे विद्यालय में सबसे पहले बच्चो को टायलेट मैनर से लेकर फूड मैनर तक सिखाया जाता है। इसके बाद एक्टिविटी के माध्यम से बच्चो को बहुत ही कम समय मंे ज्ञान अर्जित कराया जाता है। बच्चो को पढाते समय हमारे विद्यायल में इस बात का ध्यान रखा जाता है कि उन्हे पढते समय यह प्रतीत नही होना चाहिये कि वे पढायी कर रहे है। उन्हे खेल विधि से रोचक ढग से पढा कर ज्ञान अर्जित कराना ही हमारे विद्यालय का उद्देश्य है। पुरस्कार वितरित करने के बाद बच्चो को सम्बोधित करते हुये विजय शकर यादव ने कहा कि बच्चो को खेल खेल ज्यादा से ज्यादा ज्ञान अर्जित कराना एक कला है। जिसका अनुकरण सभी विद्यालयो को करना चाहिये। बच्चे देखकर ज्यादा जल्दी सीख जाते है इसी पद्धति में बच्चो को पढाया जाना चाहिये। बच्चे जब पढाई कभी भी बोझ नही लगना चाहिये यदि पढाई बच्चो को बोझ लगने लगी तो इसका मतलब साफ है कि अध्यापक अपने मिशन में फेल हो रहा है। जिससे बच्चा पढाई से भाग रहा है। श्री यादव ने कहा कि हमरो शहर के लिये इस विद्यालय का प्रयास बहुत ही बेहतर है जो बच्चो को प्रैक्टिकल शिक्षा के अनुसार जो ज्ञान विद्यालय द्वारा दिया जा रहा है। उससे बच्चो की स्मरण शक्ति मजबूत होगी। अन्त में प्रधानाचार्य नाहिद खान ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डा पीके राव, डा सुहानी, डा शबनम खान, सपा नेता खुर्शीद आलम, कृष्णकान्त पाण्डेय, कुलदीप अग्रवाल,सुनील यादव, जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal

