अब कार के तरह बजाज की डिजिटल बाइक में मिलेगी सुविधा बुकिंग की हुई शुरुआत।
अनपरा। बजाज कंपनी की ओर से तीन अलग-अलग मॉडलों में आधुनिक डिजिटल फीचर्स से लैस नई बाइक के लॉचिंग गुरुवार देर शाय नगर पंचायत अनपरा के औड़ी मोड़, काशी मोड़ स्थित ओम बजाज के शो रूम में विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.

अनुराग गुप्ता व वरिष्ट पत्रकार ऊर्जांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष आर पी सिंह ने फीता काटकर व ढके तीनों नई बाइकों का उद्घाटन किया।इस दौरान एजेंसी के संचालक एवं कर्मचारियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत फूल माला एवं अंग वस्त्र देकर संजय तिवारी उर्फ गुडु,अमित मिश्रा ने किया। शो रूम के मैनेजर संजय तिवारी ने बताया नई बाइकों में आधुनिक डिजिटल फीचर्स के साथ आकर्षक डिजाइन और बेहतर तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। कंपनी के नए मॉडल ग्राहकों की बदलती जरूरतों और आधुनिक तकनीक को ध्यान में रखते हुए बाजार में उतारे गए हैं। बजाज पल्सर की यह नई रेंज युवाओ की इसी पसन्द को पुरा करेगी। इसमे बताया गया है कि बजाज पल्सर N-160 सिरिज के दोनो बाइक में 165 cc का 4 volve का इंजन है जो 18.5 PS की पावर और 4.5 सेकेन्ड मे 0-60 का रफ्तार देता है। तथा PULSAR 125 मे 12.1/PS का पावर मिलता है। शोरूम कीमत पल्सर N-160 N की 131912 रुपये और N160 SS की 140768, पल्सर 125 प्रीमीयम की 104147 रुपये है। मात्र 13999/ रुपय के डाउन पेमेन्ट पर बजाज आटो केडिट लि फाइनेस सुविधा उपलब्ध है।इस अवसर पर अमित मिश्रा, प्रवीण द्विवेदी प्रेरित श्रीवास्तव और बजाज फाइनेंसर शिवलाल केशरी
एजेंसी के कर्मचारी, ग्राहक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal