सोनभद्र जनपद अन्तर्गत घोरावल तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की घोरावल तहसील इकाई के अध्यक्ष गोपेंद्र पांडेय के नेतृत्व में मंगलवार को शाम करीब 3 बजे लेखपालों ने बैठक कर आठ सूत्री मांगों को लेकर संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया। लेखपालों ने अतिरिक्त हलकों का कार्यभार छोड़कर संबंधित चार्ज आरके कार्यालय में जमा कर दिया।


तहसील अध्यक्ष गोपेंद्र पांडेय ने बताया कि अंतरमंडलीय स्थानांतरण, चयन वर्ष 2024 के विभागीय परीक्षा परिणाम एवं प्रमाणपत्र जारी करने, भत्तों में वृद्धि, भूलेख व अन्य सहायक पटलों से लेखपालों को कार्यमुक्त करने तथा ग्राम सचिवालयों में बिना आधारभूत सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था के रोस्टर लगाए जाने सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर पिछले माह तहसील दिवस में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया था। उस समय एक माह के भीतर मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।संघ के निर्णय के तहत प्रथम चरण में घोरावल तहसील के 25 अतिरिक्त हलकों का चार्ज आरके कार्यालय में जमा किया गया। इन हलकों में करीब 131 गांव शामिल हैं। लेखपालों ने इन गांवों के संपूर्ण कार्यों का बहिष्कार करने की घोषणा की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अमित शुक्ल, जिलामंत्री चंद्रशेखर, राहुल कुमार, रवि, आदित्य, अजय विक्रम सिंह, गौरव, धीरज पटेल, अशोक जायसवाल, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, सूरज, राजा मान सिंह, भगत सिंह, शिव कुमार और सुशील वैश्य आदि मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal