गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)। चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मंगलवार भभाईच पटेल मोड़ के समीप लगभग 8 बजे पटवध से करगरा की तरफ जा रही टाटा मैजिक व बाईक की टक्कर में दो लोग घायल हो गये जिसमें एक को हल्की फुल्की चोट लगी तथा महिला को गम्भीर रुप से घायल हो गई। जिसकी जानकारी डायल पुलिस को


सुचना मिलने पर डायल पुलिस ने दोनों घायलों को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु भेज दिया।
मिले जानकारी के अनुसार बाईक से अनिल 35 वर्ष पुत्र बिहारी, पुनम 30वर्ष पुत्री नाथु निवासी गुरदह टोला करमडाड से चोपन जा रहे थे। जो भभाईच पटेल मोड़ के समीप टाटा मैजिक वाहन के चपेट में आने से जहां अनिल को छिटपुट चोट लगने से घायल हो गया वहीं महिला पुनम को गम्भीर चोट आई। दोनो के परिजनों को सुचना देने के पश्चात दोनों वाहनो को चोपन थाना भेज दिया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal