
शाहगंज -सोनभद्र। सोमवार की शाम को जगद़ुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008 जी महाराज का 81 दिवसीय गविष्ठि गो रक्षार्थ धर्म यात्रा मां शिवदेवी महाविद्यालय कालेज के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची जहां पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। महाविद्यालय परिवार की तरफ से

जयप्रकाश पांडे व शिवदेवी, मार्कण्डेय व ओमप्रकाश द्वारा शंकराचार्य जी का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया। स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने अपने उद्वोधन में कहा कि दिन बीत रहा है रात्रि आ रही है दोनों जुड रहे हैं इसीलिए इस काल खंड को

संधि का समय कहा गया है। हमारी आंखों में परिवर्तन हो रहा है दृष्टि हमारी बदलती जा रही है जो पहले देखते थे उसका अलग तरह से अनुभव करते थे नजर बदलती जा रही है जबकि आज भी हम लोगों के माता पिता बुढ़ापे में देने को बैठे है और देने के लिए बहुत कुछ बाकी है देने के लिए वह क्या है वह है आशिर्वाद। शंकराचार्य

जी ने कहा कि घोरावल क्षेत्र में गौशाला निर्माण की जिम्मेदारी मां शिव देवी पीजी कॉलेज के प्रबंधक जय प्रकाश पांडेय उर्फ चेखुर पांडेय को दी जा रही है। इस दौरान उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की। स्थानीय कार्यकर्ताओं और आमजन की भारी

भीड़ उमड़ी रही। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य गो माता की रक्षा, संरक्षण तथा सनातन संस्कृति के प्रति समाज को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में गौ माता को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पूर्वजों ने गाय को माई का दर्जा दिया था अब कमाई बना दी गई है। उन्होंने गौ संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि गौ माता केवल पशु नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की आत्मा हैं। कार्यक्रम के आयोजक व महाविद्यालय प्रबंधक जय प्रकाश पांडेय, सांसद छोटेलाल खरवार, अशोक चौबे, विजय शंकर चतुर्वेदी, राम निहोर यादव , ओमप्रकाश पांडेय, प्रशांत सिंह, राकेश त्रिपाठी सहित अन्य उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन राकेश तिवारी ने किया। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रोता देर शाम तक मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal