गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)। सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी ग्राम सभा स्थित अवई राजस्व गांव अवई आजादी के बाद भी आज के तमाम विकास योजनाओं बाजुद भी मुख्य सम्पर्क मार्ग से अछुता है। पुर्वजों के ज़माने के समय के साथ आज भी इस गांव के किसान मजदूर गरीब निरिह लोग मरीजों को बीमारी हालत में खाट पर लाद कर मुख्य राज

मार्ग तक ले जाने के लिए विवश हैं। आज भी सम्पर्क मार्ग के आभाव में बर्षात के दिनों में गांव के बड़े बुजुर्ग महिला पुरुष स्कुली के बच्चे सभी रेलवे लाईन के किनारे से चलने के लिए विवश हैं। जबकि राजस्व गांव के 1किमी दुरी पर मुख्य सोनपम्प नहर का मुख्य मार्ग है।दुसरी तरफ भी इतनी ही दुरी
पर वाराणसी शक्तिनगर मुख्य राज्य मार्ग भी है। इसके बावजूद भी आज तक सम्पर्क मार्ग से अछुता है। इस सम्बंध में शशी पाल ,अरुण कुमार अनील कुमार पाण्डेय सुभाष रमेश विजय कुमार मुन्ना राजेश शशीकांत इत्यादि लोगों ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से दर्जनों बार लिखित मौखिक समाचार पत्रों के माध्यम से भी अवगत कराया गया लेकिन आज तक कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। उक्त सम्बंध में जिला अधिकारी का ध्यान अपेक्षित है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal