कैदी ही सही, हमें भी वतन प्यारा है,।
तिरंगे की शान बढ़े,यह भी फर्ज हमारा है।
गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)। उपरोक्त पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए जिला कारागार में महिला पुरुष बंदियों ने भी आजादी की अमृत महा महोत्सव पर्व के तैयारियां में कमर कसते हुए तिरंगे तैयारियों में जुटे हुए हैं।उनकी भावनाओं को देखते हुए जिला कारागार प्रशासन उत्साह पुर्वक सहयोग भी कर रहा है। उक्त सम्बन्ध में जिला कारागार शाहजहांपुर के

मिजाजी लाल जेल अधीक्षक ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव पर्व हर घर तिरंगा के शान व भव्य रुप से मनाने में कैदी भी अपनी आहुति देने के लिए आगे आए हैं। जिला कारागार में ही सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र में महिला पुरुष बंदियों ने भी तिरंगे तैयार करने में जुट गए हैं।जो 6500 तिरंगे तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।जो आगे भी बढ़ सकता है। बंदियों ने भी अपने हाथों से तिरंगा तैयार कर के

अपने को गर्व महसूस कर रहे हैं। बंदियों के व्दारा तैयार तिरंगा सभी अधिकारियों व सभी स्टाफ तथा सभी 1600से अधिक बंदियों को भी उपलब्ध कराया जाएगा और अन्य प्रशासनिक विभागों एवं जनसामान्य लोगों को भी निःशुल्क भेंट किए जायेंगे।जो वी पी सिंह गोल्डी, महामंत्री अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल शाहजहांपुर के सौजन्य से तिरंगा तैयार कराने हेतु सभी समान उपलब्ध कराई गई है।इस सहयोग के प्रति जिला कारागार आभारी हैं।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal