वन रेंज पर पशु चिकित्सक द्वारा किया जा रहा है उपचार
विंढमगंज-सोनभद्र(ओमप्रकाश रावत)- स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलवार से लगे महुअरिया जंगल के किनारे अज्ञात ग्रामीणों द्वारा जंगली जानवरों को तार के बने फांसे में फंसा कर मारने के लिए लगाए गये फांसे में बीती रात एक नीलगाय फंदा में फंसने से बुरी तरह घायल हो गया। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे फुलवार प्रधान दिनेश यादव ने कहा कि गांव से सटे जंगल के किनारे इस तरह की घटना कोई नई बात नही हैं। वही बीती रात गांव से सटे महुअरिया

जंगल में लगाए गए फंदे में फंसे एक नील गाय को देखने से ऐसा लग रहा है कि जब नीलगाय इस फंदे में फंसी तो जंगली सूअर का शिकार करने वाले ग्रामीणों ने घेरा बंदी किए होंगे! ऐसे में दौड़ने के दौरान नीलगाय का आगे का एक पैर बुरी तरह फंदे में फंसने के कारण कट गया व आगे का दुसरा पैर भी टूट गया है। बताते चलें कि जंगल के सन्निकट खेतों मे उगे फसलो में जब दाना बैठ जाती है तो जंगली जानवर इन फसलों को खाने के लिए जंगल से उतरती है वही अपने फसलों को बचाने के लिए किसानों द्वारा ऐसी उपाय किए जाते हैं जिसके तहत ऐसी घटनाएं घटित होती है। ग्रामीणों ने बताया कि एक वर्ष पहले महुअरिया निवासी राजेन्द्र यादव के गाय की भी मौत फंदा में फसने से हो गयी थी। कहा तो यह भी जाता है कि वन जीव प्रेमियो को इस बात का हर वक्त भय बना रहता है कि कहीं जंगली जानवर को फसाने के लिए लगाए गए फंदे में किसी तरह की कोई अनहोनी घटना ना हो जाए। वही वन रेंजर पंकज कुमार सिंह ने कहा की एक नीलगाय के ग्रामीणों के द्वारा लगाए गए फंदा में फस कर बुरी तरह जख्मी हो जाने की सूचना मिली है। वन कर्मियों को भेजकर उक्त नीलगाय को वन रेंज ऑफिस पर लाकर पशुचिकित्सक से प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है। आगे कहा कि ऐसी घटना में लिप्त ग्रामीणों का पता लगाया जाएगा जो भी इस तरह की घटना में लिप्त होंगे उनके ऊपर वन अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर राजेन्द्र यादव,जमुना यादव,कमलेश यादव,नंदू यादव,बीरबल ,विनोद यादव,मोहन यादव,अमिरका यादव,मुन्ना यादव,अशोक यादव,भोला प्रसाद आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal