म्योरपुर/पंकज सिंह

बनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा महाकक्ष में शनिवार को गांधी के 152वी जयन्ती वर्ष पर दो दिवसीय विचार गोष्ठी का उद्घाटन गांधी चिंतक और कस्तूरबा गांधी की पूर्व मंत्री चतुरा बहन,शुभा बहन,विमल भाई, पूजा विश्वकर्मा,व चांद तारा ने संयुक्त रूप उनके चित्र पर मालार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में चतुरा बहन ने कहा कि गांधी ने जो किया वह आज के इस विज्ञान के युग मे सबसे ज्यादा प्रसांगिक है।

आज महंगाई , बेरोजगारी असंतोष बढ़ रहा है उसमें सत्य अहिंसा, और प्रेम बहुत राहत देती है।गांधी के विचारों पर चल कर हम बिना लालच के संतुलित विकास कर सकते है। दुनिया के कोई ताकत अहिंसा के कारण टीक नही सकता है।उन्होंने गांधी के विचारों का विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि गांधी को समझने और उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है।कहा कि शस्त्र से हम कोई लड़ाई जीत नही सकते। गोष्ठी को शुभा प्रेम इंदुबाला,शुभाष सही,प्रदीप सिंह प्रमोद शर्मा,उमेश चौबे, आदि ने लाल बहादुर शास्त्री, और गांधी के विचार को आत्मसात करने का आह्वान किया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal