
शक्तिनगर/सोनभद्र गायब हुइ विवाहिता का हुआ खुलासा, पति निकला हत्यारा गिरफ्तार।
शक्तिनगर पर दिनांक 20.07.2021 को शंकर कुमार पुत्र राम एकबाल राम निवासी राजकिशन कालोनी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र द्वारा स्वयं की बहन आशा कुमारी पुत्री राम एकबाल राम निवासी राजकिशन कालोनी, शक्तिनगर, सोनभद्र के खो जाने हेतु थाना शक्तिनगर पर प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके सम्बन्ध मे जाच गुमशुदा आशा कुमारी व उसके पति संजीत कुमार पुत्र बिरेन्द्र राम निवासी ग्राम गांधीनगर थाना मदनपुर औरंगाबाद बिहार के सी डी आर से प्राप्त जानकारी के आधार पर गुमशुदा व गुमशुदा के पति संजीत कुमार लोकेशन रकसगंडा नवगई, थाना चांदनी जिला सूरजपुर छत्तीसगढ पाया गया। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र व अपर
पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय सोनभद्र, क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के कुशल निर्देशन व मार्गदर्शन मे गुमशुदगी के आधार पे पाया गया कि आशा देवी का पति संजीत कुमार अपने परिवारीजनों से मिलकर दहेज के लालच मे उसे रसकन्डा जल
प्रपात्र मे सेल्फी लेने के चक्कर मे धक्का मारकर डुबो दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 93/2021 धारा
498-ए, 364 भादंवि व 3/4 डी.पी. एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण (1) संजीत कुमार पुत्र विरेन्द्र राम उम्र
करीब 22 वर्ष निवासी गांधीनगर, थाना मदनपुर, जिला औरंगाबाद बिहार मो0नं0- 9162095734 व (2) विरेन्द्र राम पुत्र
सुखलाल राम निवासी ग्राम गांधीनगर, थाना मदनपुर जिला औरंगाबाद बिहार उम्र करीब 50 वर्ष को बस स्टैण्ड शक्तिनगर
के पास से दिनांक 28.07.2021 की रात्रि मे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर आशा देवी के पर्स,
आई.डी. कार्ड आदि सामान रकसकन्डा जल प्रपात्र, थाना चांदनी, बिहार को छत्तीसगढ़ से बरामद किया गया है।
अभियुक्तगणों द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया कि दिनांक 17.07.2021 को आशा देवी को रकसगंडा जल प्रपात्र मे धक्का दे
कर मार डाला गया है। शव की तलाश हेतु प्रयास जारी है। चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तारी/बरामदगी की टीमः- एस.एच.ओ. मिथिलेश कुमार मिश्र, थाना शक्तिनगर, सोनभद्र (2) व0उ0नि0 सन्तोष कुमार
यादव (3) हे0का0 हरिकेश यादव (4) हे0का0 शोभनाथ व (5) म0का0 गुडिया गौड़
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal