Wednesday , September 16 2026

शौच करने गए दिव्यांग की कुएं में गिरने से मौत

बभनी/सोनभद्र (अरुण पांडेय)

बभनी।थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में शुक्रवार को सुबह एक व्यक्ति का शव कुएं में उतराया हुआ मिला। वह शुक्रवार सुबह घर से शौच करने गया था।

जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय पवन कुमार पुत्र मुशई उर्फ रामबरन, निवासी चैनपुर शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे घर से शौच करने के बाहर निकले। उसके बाद दोपहर तीन बजे तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे खोजना शुरू कर दिया। खोजते -खोजते जब कुएं में झांककर देखा तो उसमें पवन उतराया हुआ दिखा। लोगों ने आनन-फानन में उसे कुएं से बाहर निकाला तब तक वह मर चुका था। पूर्व प्रधान संजय कुमार गुप्ता ने घटना की सूचना बभनी पुलिस को दिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अग्रीम कार्रवाई की जा रही है। कुएं में पवन कैसे गिरा इसकी जांच की जा रही है।

Translate »