समर जायसवाल-

दुद्धी/ सोनभद्र| कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कादल गांव के गिरनडाड के जंगल में साखू के पेड़ से शाल के फंदे से झूलते एक युवक शव को जब जंगल की ओर लकड़ी चुनने जाने वाली आदिवासी महिलाओं ने देखा तो आज सुबह गांव में इसकी चर्चा की ,इतने में गांव में सनसनी फैल गयी ,ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुँचे एसआई मनीष द्विवेदी ने शव को पेड़ से उतरवाकर ,शव का पंचनामा किया और उसका ग्रामीणों से शिनाख्त करवाई तो उसकी पहचान रामकुमार गोंड 45 वर्ष पुत्र रामकिशुन गोंड के रूप में हुई ,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|वहीं घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है|
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से
मृतक रामकुमार गोंड 45 वर्ष पुत्र रामकिशुन गोंड मानसिक विक्षिप्त था जो
अक्सर सुबह जंगल की तरफ जाता था और
शाम को घर आ जाता था| कि आज सुबह घर से 6 किमी दूर गिरनडाड के जंगल मे साखू के पेड़ से शाल के फंदे से लटकता शव मिला, जंगल लकड़ी चुनने जाने वाली महिलाओं ने कल दोपहर तीन बजे ही शव को पेड़ पर लटकते देखा था लेकिन कल न बताकर आज 9 बजे सुबह ग्रामीणों में चर्चा की|मृतक कल सुबह 7 बजे घर से निकला था जो शाम तक घर नहीं आया तो परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे कि आज शाम उसकी पेड़ से लटकता शव मिला|घटना का पता चलते ही परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे|
मृतक के 4 लड़की व एक लड़का है| जिसमें दो लड़कियों का विवाह उसने कर दिया है| ग्राम प्रधान शिव प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि रामकुमार खेती किसानी मजदूरी करता था|प्रतिदिन जंगल की तरफ दौड़ाता था और वापस घर आ जाता था| कल सुबह साढ़े 7 बजे घर से निकला था घर वालों ने खोजा लेकिन वह नही मिला| उन्होंने बताया कि युवक इधर कुछ दिनों से मानसिक विक्षिप्त चल रहा था|
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal