
—अनिल बेदाग—
मुंबई : आज मनोरंजन जगत उदास है। कोरोना महामारी ने उसे एक दायरे तक सीमित कर दिया है। हर दिन नए उपाय बताए जा रहे हैं। सलाहें दी जा रही हैं। ऐसे में कुछ हिदायतें लेकर ‘यशबाबू एंटरटेनमेंट’ भी दर्शकों के बीच आया है। देशवासियों को इन्हीं सब हिदायतों को पालन करने का आह्वान करते हुए ‘यशबाबू एंटरटेनमेंट’ ने एक हिन्दी वीडियो सोंग ‘मेरा इंडिया’ रिलीज किया है। इसकी एक और विशेषता यह भी है कि इस वीडियो मेें बॉलीवुड के कई प्रसिद्ध कलाकारों सुधीर पांडे, यशपाल शर्मा, प्रतिभा शर्मा, जाह्नवी सांगवान, मेहुल बुच, पूजा दीक्षित, नलिनी खत्री, सुरभि कक्कड़, किरण वर्मा आदि ने भी परफॉर्म किया है। मोनिका सलूजा, विकास रल्हन के लिखे इस गीत को विकास रल्हन, नैनी सामरा और अक्शी गोयल ने गाया है और संगीत से सजाया है विकास रल्हन ने।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal