सोनभद्र।सोनभद्र जिले की महिला बहनों को सुरक्षित रखा जाय, महिलाओं के उत्पीड़न की जानकारी होने पर तत्परता से कदम उठायें जाय। हर हाल में महिलाओं की सुरक्षा सुनिष्चित किया जाय। महिलाएं भी अपने-अपने घर परिवार को देखते हुए समाज की मुख्य धारा से जुड़े और महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें।

जिले की महिला बहनों की समास्याओं को दूर करने का हर सम्भव प्रयास किया जाय। जिले के महिलाओं की समास्याओं को सहज भाव से सुन जाये ताकि महिला अपनी बात आसानी से रख सके, और जिससे त्वरित निस्तारण की किया जा सके ।उक्त बातें राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य उषारानी ने बृहस्पतिवार को स्थानीय लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित महिला उत्पीड़न सम्बन्धी समीक्षा बैठक/सुनवाई के दौरान कहीं। उन्होंने मौके पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक ओ0पी0 सिंह, उपाजिलाधिकारी यमुनाधर सिंह चौहान, जिल प्रोबेषन अधिकारी डा0 अमरेन्द्र पौत्सायन को आवष्यक दिषा-निर्देष देते हुए कहाकि महिला उत्पीड़न के प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करते हुए महिलाओं के मान-सम्मान को बनाये रखा जाय। महिला उत्पीडन के प्रकरणों की मानीटिरिग किया जाय, महिला के प्रकरणों को विन्रम से तरीके से सुनवाई करे और प्रकरणों को गुणवत्ता पूर्वक त्वरित गति से निस्तारण किया जाय, जनसुनवाई के दौरान में मा0 सदस्य मा0 सदस्य उषारानी ने सम्बन्धितों को आवष्यक दिषा-निर्देष देते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न की जानकारी होने पर तत्काल कदम उठायें जायं। देष व प्रदेष सरकार द्वारा चलायी जा रही महिलाओं सम्बन्धी योजनाओं से पात्रों को हर हाल में लाभान्वित किया जाय और महिलाओं को अपने हक के प्रति जागरूक भी किया जाय। उन्होने पिछली बैठक मामलो के जॉच की और कहॉ मामलों की गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण की जाय, जो विभाग महिलाओं के सम्बन्धित समास्याओं के मामले में उदासीनता दिखा रहे उन पर नियमानुसार कडी कार्यवाही तय की जाय। प्राप्त हुए मामलों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण किये जाय ताकि पीडित का अपना समाधान में संतुष्टि पा सके। तभी महिला राज्य आयोग मा0 सदस्य का आना सार्थक होगा।समीक्षा के दौरान मा0 सदस्य उषारानी के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक ओ0 पी0 सिंह, उपजिलाधिकारी यमुनाधर चौहान, जिल प्रोबेषन अधिकारी डा0 अमरेन्द्र पौत्सायन,, भाजपा महिला मोर्च के सदस्यगण, महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती नीतू यति सिहं, चन्दा मिश्रा, दीपिका सिंह, साधना मिश्रा, शेषमणि दुबे सहित अन्य सम्बन्धितगण मौजूद रहें।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal