—अनिल बेदाग—
मुंबई : एक्शन-थ्रिलर से भरपूर आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ‘मलंग’ आलोचकों और दर्शकों दोनों को प्रभावित करने में सफल रही है। मोहित सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ दिशा पाटनी नज़र आ रही हैं। आदित्य को पहली बार के एक्शन हीरो के अवतार में देखा गया। कपूर एक ही किरदार के दो अलग-अलग पक्ष निभाए हैं, एक अच्छा दिखने वाला, दुबला, चॉकलेट बॉय का किरदार तो वहीँ दूसरा बेहद मस्कुलर, बल्की और इंटेंस है।
रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य रॉय कपूर ने अपने किरदार को निभाने के लिए अपना ट्रांसफॉर्मेशन किया। एक किलर की भूमिका निभाते हुए आदित्य ने इस डार्क थ्रिलर में कई दमदार एक्शन सीक्वेंस किये हैं। फैंस को उनका यह नया अवतार और इंटेंस परफॉर्मेंस बहुत पसंद आयी है।
फिल्म के लिए अपने बड़े ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में बात करते हुए अनिल कपूर ने कहा, “मोहित सूरी और मैं स्पष्ट थे कि दो अलग-अलग लुक होंगे और मेरे किरदार को मानसिक और शारीरिक परिवर्तन से गुजरना होगा। फिज़िकल ट्रांसफॉर्मेशन ने सच में मेरे मन की स्थिति को बदलना शुरू कर दिया। इतनी मेहनत के बाद जब हमने तय लक्ष्य पा
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal