सोनभद्र। 8 जनवरी 2020 अलग पूर्वांचल राज्य के लिए पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के कार्यकर्ताओं ने महामहिम प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार को पोस्टकार्ड भेजकर अलग पूर्वांचल के लिए पोस्टकार्ड अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है या निर्णय रावटसगंज विकासखंड के ग्राम – संतनगर गुरमा में आयोजित एक बैठक में की गई ! मोर्चा के संगठन प्रमुख पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि अलग पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर आन्दोलन करने वाले सभी संगठनों को एक मंच पर आने का आह्वान किया है। सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है जब पूर्वांचल राज्य का निर्माण हो जाना चाहिए।

कहा कि पृथक पूर्वांचल राज्य की मांग कोई नई नहीं है। कहा कि वर्ष 1930 के गोलमेज कान्फ्रेंस में महात्मा गांधी, मोहम्मद अली जिन्ना, भाई परमानन्द ने यूपी को (अवध एंड आगरा युनाइटेड फ्रंट) नाम से जाना जाता था। विकास के लिए इसे विभक्त करने की बात कही थी। तथा संसद में सांसद श्री विश्वनाथ गहमरी ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के सामने पूर्वांचल की व्यथा करते हुए अलग राज्य बनाने की मांग की थी ! राष्ट्रीय सचिव पंकज यादव एडवोकेट ने कहा कि वर्ष 1954 में यूपी की आबादी 6 करोड़ थी। आज यूपी का आबादी 22 करोड़ है। तीन लाख 42 हजार 236 किलोमीटर का क्षेत्र हैं । इसमें 80 संसदीय सीट और 403 विधानसभा सीट है। विकास के लिए इसका विभाजन जरूरी है। राज्य विभाजन के बाद भी कर्नाटक जैसे राज्यों से बड़ा ही होगा। कहा कि छोटा राज्य बनने से यहां विकास की रफ्तार भी तेज होगी। मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता काकू सिंह ने कहा कि पृथक राज्य की मांग के लिए कार्यकर्ता द्वारा पूर्वांचल के सभी जिलों में एक साथ पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा ! बैठक में श्री रुपेश सिंह वाराणसी को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया ! बैठक का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ दीप नारायण पटेल ने किया ! इस अवसर पर कृष्ण कुमार मिश्रा श्याम दास विश्वकर्मा, नवीन पांडे ,विनय कुमार मिश्रा, अशोक सिंह, तेज बहादुर सिंह ,नेतराज पटेल, ललित चौबे, धनंजय कुमार ,कमल भाई, मुन्ना जायसवाल आदि लोग उपस्थित थे ! प्रेषक – काकू सिंह प्रदेश प्रवक्ता पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal