घोरावल : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दर्द का इंजेक्शन लगवाने के लिए आई एक किशोरी को शौचालय में ही प्रसव हो गया। वहां पहुंची दूसरी महिला ने देखा तो उसे ले जाकर वार्ड में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने कहा कि जच्चा-बच्चा स्वस्थ है।लेकिन इतनी बड़ी लापरवाही से दोनों की जान भी जा सकती थी।
सूत्रों की मानें तो सोमवार को क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का पेट दर्द हो रहा था। उसका एक साथी दोपहर के समय लेकर आया और कहा कि पेट में दर्द हो रहा है। कोई इंजेक्शन लग जाएगा तो आराम हो जाएगा। चिकित्सक ने उसे इंजेक्शन लगाकर कुछ देर आराम करने के लिए कहा। तभी वह शौचालय में गई लेकिन, वापस काफी देर तक नहीं आई। थोड़ी देर के बाद एक महिला शौचालय में गई तो देखा कि किशोरी व नवजात शिशु पड़े हैं। उसने अन्य महिलाओं को जानकारी देते हुए वार्ड में भर्ती कराया। महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि जन्मा बच्चा स्वस्थ हैं। इस घटना की जानकारी जब पुलिस को हुई तो महिला पुलिस ने पहुंचकर उससे पूछताछ की।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal