सोनभद्र। सदर तहसील क्षेत्र के राजस्व संग्रह अमीनो ने उप जिलाधिकारी के द्वारा एक राजस्व अमीन को अकारण व कारण बताओ नोटिस दिए जाने बिना निलम्बन किये जाने से कार्य का बहिष्कार करते हुए राजस्व संग्रह अमीन के वापसी तक सदर तहसील प्रांगण में धरना दिया है।

इस दौरान अमीनो का कहना है कि वर्ष 2015 में चेतक इंटरप्राइजेज के नाम श्रमदेय का 12 करोड़ 49 लाख 50 हजार रुपये वसूली के लिए आया था। जिसमे राजस्व संग्रह अमीन लाल जी उपाध्याय द्वारा 27 लाख 50 हजार रुपए वसूली किया गया था। जिसे तहसीलदार के आदेश पर 22 लाख 50 हजार रुपये संग्रह व्यय व 5 लाख रुपये की डीडी श्रम विभाग को भेजा गया था।

जिस पर अब जाकर एसडीएम द्वारा बिना किसी कारण बताओ नोटिस के राजस्व संग्रह अमीन को निलंम्बित करना न्यायोचित नही है जिसके विरोध में धरना दिया जा रहा जो निलम्बन वापसी तक चलता रहेगा। सोनभद्र में सदर तहसील क्षेत्र के राजस्व संग्रह अमीनो ने उप जिलाधिकारी के द्वारा एक राजस्व अमीन को अकारण व कारण बताओ नोटिस दिए जाने बिना निलम्बन किये जाने से कार्य का बहिष्कार करते हुए राजस्व संग्रह अमीन के वापसी तक सदर तहसील प्रांगण में धरना दिया है। इस धरने पर राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी , विनोद यादव , शिव गोविंद गिरि , अमरनाथ पाठक , विनोद पाण्डेय , सत्येन्द्र पाठक , उमेश चन्द्र मिश्र , गोपाल यादव , मुरिल देव पाण्डेय , बालगोविंद दूबे , प्रेमनाथ , उमेश पाठक व रामजी यादव उपस्थित रहे। धरने पर बैठे अमीनो ने कहा कि जब तक उप जिलाधिकारी निलंम्बित राजस्व संग्रह अमीन का निलम्बन वापस नही लेते है तब तक यह प्रदर्शन चलता रहेगा।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal