
सोनभद्र शक्तिनगर।विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में 5 मई से 7 मई तक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है| इसी कार्यक्रम के उपलक्ष में भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति नगर द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन ज्वालामुखी मंदिर एव कोटा सरकारी चिकित्सालय प्रांगण में किया गया|
आरएसएस के नगर कार्यवाह शनीशरण ने कहा कि पर्यावरण शब्द का निर्माण दो शब्दों परि और आवरण से मिलकर बना है, जिसमें परि का मतलब है हमारे आसपास अर्थात जो हमारे चारों ओर है, और ‘आवरण’ जो हमें चारों ओर से घेरे हुए है। पर्यावरण उन सभी भौतिक, रासायनिक एवं जैविक कारकों की कुल इकाई है जो किसी जीवधारी अथवा पारितंत्रीय आबादी को प्रभावित करते हैं तथा उनके रूप, जीवन और जीविता को तय करते हैं।
संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित यह दिवस पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनैतिक और सामाजिक जागृति लाने के लिए मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1972 में 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन से हुई। 5 जून 1973 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशान्त श्रीवास्तव ने कहा कि
हम सभी पर्यावरण से घिरे हुए है। पेड़ पौधे, पृथ्वी, जमीन, पहाड़, पर्वत, नदियाँ, भूमि सबकुछ पर्यावरण का हिस्सा है। हम सभी का नैतिक कर्तव्य है की जिस पृथ्वी और पर्यावरण में हम रहते है उसकी रक्षा करे। उसे दूषित न होने दे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपना कोटा प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद तिवारी, केसी शर्मा, अपनादल नेता उदित पटेल, युवा नेता राघवेंद्र सिंह, पवन सोनी, जिला मंत्री चंदन सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रॉकी जट्ट, गुप्तेश्वर सोनी, ओम प्रकाश टंडन, प्रकाश झा, राम क्लेश, अंकित चौबे, राजेश कुमार आदि लोगों के साथ सम्मानित पत्रकार बंधु मौजूद रहे|
 SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal
				 
						
					 
						
					 
						
					 
						
					 
						
					