मनोरंजन डेस्क। वेटरन एक्ट्रेस रेखा सोमवार को डांसिंग रियलिटी शो ‘सुपर डांसर 3’ के सेट पर पहुंचीं। यहां उन्होंने शो के लिए स्पेशल एपिसोड की शूटिंग की। इस मौके पर रेखा ने हैवी सेक्विन साड़ी पहनी थी। साथ ही उनकी हैवी ज्वैलरी साड़ी से मैच हो रही थी। अपने बालों को उन्होंने बन (Bun) स्टाइल दी थी और गजरा भी लगाया हुआ था।
रेखा ने बच्चों के साथ खेला रंग
बताते चले कि सेट पर रेखा को बच्चों शो के कंटेस्टेंट्स के साथ रंग खेलते देखा गया। इतना ही नहीं, उन्होंने डांस परफॉर्म भी किया। शूट कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिनमें वो जजों शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर और अनुराग बासु के साथ पोज दे रही हैं। साथ ही होस्ट ऋतिक धनजानी और पारितोष त्रिपाठी उनके साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal