
सोनभद्र/दिनांक 19 मई,2019। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल व पुलिस अधीक्षक श्री सलमान ताज पाटिल मतदान के दिन 19 मई, 2019 को मतदान की व्यवस्था खुद संभाले हुए थे। छोटी से छोटी कमी जानकारी होने पर तत्काल प्रभावी व्यवस्था कराते हुए चुनाव के सुचिता/पाकीजगी को बनाये रखने के लिए मातहतों को सहेजते रहें। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक नक्सल प्रभावित क्षेत्र नगवां व चतरा के दर्जनों बूथों का जायजा लिया और मतदान कार्मिकों का हौसला अफजाई करते रहें। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जय ज्योति इण्टर कालेज चुर्क मेंं स्थापित सखी/महिला बूथों का भी जायजा लिया। इसी प्रकार से आदर्ष इण्टर कालेज में स्थापित मतदान केन्द्रों का भी जायजा लिया और मतदान कार्मियों तथा मतदाताओं की हौसला अफजाई की। ———————————–
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal