Wednesday , September 16 2026

भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ का आगमन 17 मई को बभनी मे

बभनी सोनभद्र।
लोकसभा चुनाव 2019 के अंतर्गत भाजपा-अपनादल-निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल के समर्थन में प्रचार प्रसार के लिए भोजपुरी सुपरस्टार और आजमगढ़ भाजपा लोकसभा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का आगमन सोनांचल की धरती बभनी में होने जा रहा है| निरहुआ के सभास्थल के औचक निरीक्षण करने आए दुद्धी विधायक हरिराम चेरो ने सोनभद्र के जनता से अपील किया की कल बभनी इंटर कॉलेज में होने वाले जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ के विचारों को सुनें और सभा को सफल बनाएं|

Translate »