दुद्धी/सोनभद्र (भीम कुमार) आज कस्बे के डी सी एफ कालोनी के गेस्ट हाउस में महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजना सिंह का प्रथम आगमन पर नगर के महिलाओं ने फूलमालाओं से लादकर नारेबाजी करते हुए जोरदार स्वागत किया। जिसमे रंजना सिंह ने स्थानीय मंडल स्तर पर महिलाओं के समूह को दखते हुए गदगद होकर कहा मंडल अध्यक्ष चमेली देवी ने गांव गांव में जाकर महिलाओं को भाजपा के सदस्यता अभियान में जोड़ने का काम किया है। और कहा कि सभी पदाधिकारियों को महिला मोर्चा में जोड़कर सरकार की उपलब्धियां बताने का काम करे। और ज्यादा से ज्यादा लोगो को जोड़ने का काम करे। इस दौरान जिलामहामंत्री सोनी रावत,किरण देवी जिलामंत्री कलावती देवी,हेमलतादेवी मंडल अध्यक्ष चमेली देवी,उर्मिला देवी,यशोदा देवी,लालती देवी,विभा,सोनमती,रीता,रीना सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal

