एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग

सोनभद्र के शाहगंज में सोमवार को माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता जंग बहादुर सिंह इण्टर कालेज में शुरू हुई। इसका उद्घाटन जंग बहादुर सिंह इंटर कॉलेज ओडहथा में प्रधानाचार्य ने किया। इसमें इलाके के दर्जनों स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में ऊंची कूद, लंबी कूद, चक्का फेंक, हैमर थ्रो और दौड़ जैसे इवेंट हुए। इन्हें सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर वर्गों में बांटा गया था। विभिन्न वर्गों में कई छात्र-छात्राओं ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया।पहले और दूसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ी बुधवार को दूद्धी के सोनांचल इंटर कॉलेज में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने में अमित कुमार सिंह, सुशील कुमार मिश्रा, संजय सिंह, दयाराम यादव, अनिल कुमार मिश्रा, राहुल कुमार, नवीन कुमार बिन्द, सत्यप्रकाश चौबे, राकेश कुमार और शैलेष उपाध्याय जैसे व्यायाम शिक्षकों ने सहयोग किया।

Translate »