अजीरेश्वर धाम* श्रीराम कथा की तैयारी युद्धस्तर पर तय की गयी अहम जिम्मेदारी

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) शनिवार शाम अजिरेश्वर धाम परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष एवं न्यासकर्ता श्री राजेन्द्र सिंह बघेल की अध्यक्षता मे एक बैठक मंदिर परिसर में 02 नवम्बर से होने वाले श्री रामकथा के ब्यवस्था सम्बन्धित की गई जिसमें ट्रस्ट और सांस्कृतिक समिति के पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारी सर्वसम्मति से सौंपी गई।
धाम के बिभिन्न मंदिरों में बिराजमान मूर्तियों के सजावट एवं वस्त्र श्रृंगार का कार्य 24 अक्टूबर के पूर्व किया जाएगा इस कार्य की जिम्मेदारी गणेश शर्मा एंव मंदिर के पुजारी सिद्धनाथ गिरी तथा कृष्णानंद द्वारा किया जाएगा। वस्त्र श्रृंगार का सामान झंडा वाराणसी से लाने का कार्य गणेश शर्मा द्वारा किया जाएगा। 02 नवंबर को कलश शोभायात्रा श्री नागेश्वर धाम सिन्दूर से श्री अजीरेश्वर धाम जरहा पहुँचने तक भब्यता प्रदान करने के लिए यात्रा को सेवकाडाड तिराहे से चलकर श्री अजिरेश्वर धाम तक महिलाओ को लाने व ले जाने के लिए मैजिक पिकअप कुल 10 गाडियों की व्यवस्था सांस्कृतिक समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण की देख रेख मे किया जायेगा। भव्य कलश शोभायात्रा मे डीजे साउन्ड रथ और झंडा की व्यवस्था श्यामसुन्दर जायसवाल द्वारा किया जाएगा। साथ ही 751 कलश के लिए 751 नारियल 751 चुनरी का वितरण नागेश्वर धाम सिन्दूर मे कृष्णानन्द गुप्ता द्वारा किया जाएगा। यात्रा के दौरान 1000 मीटर रस्सी की ब्यवस्था साथ मे रखनी है। श्री रामकथा के दौरान 02 नवंबर से 10 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 08 से शाम 08 बजे तक आरती पूजा की जिम्मेदारी त्रिभुवन नारायण सिंह को दी गयी है।
श्री रामकथा शुभारंभ से अंत तक मंदिर पर एक सहयोग राशि के लिए काउंटर लगाया जाएगा इस कार्य की जिम्मेदारी राजकुमार सिंह द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।
श्रीरामकथा श्रोता बृद्ध कथा सुनने के बाद अगर रुकना चाहते हैं उनके लिए श्री राधाकृष्ण मंदिर के निचे बृद्धा आश्रम के रूम में ठहरने की ब्यवस्था त्रिभुवनारायण सिंह व राजेश कुमार जायसवाल द्वारा सुनिश्चित किया गया है। प्रतिदिन शाम को कथा समाप्ति के बाद प्रसाद वितरण की जिम्मेदारी शैलेंद्र सिंह व सुरेंद्र कुमार द्वारा सुनिश्चित की गयी है। कथा शुभारंभ 02 नवंबर से 11 नवंबर तक दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक भंडारा महाप्रसाद का वितरण श्यामसुंदर जायसवाल, अतुल शर्मा, और सहयोगियों द्वारा किया जाएगा। भंडारा में सामान की व्यवस्था अशोक कुमार चौरसिया द्वारा किया जाएगा। भंडारा के लिए 10 हजार पत्तल 10 हजार गिलास 02 हजार चाय गिलास की व्यवस्था कृष्णानंद गुप्ता द्वारा किया जाएगा। कार्य के देखरेख की जिम्मेदारी प्रदीप सिंह ,अतुल शर्मा कृष्णानंद गुप्ता द्वारा किया जाएगा। कथा के दौरान चाय बनाने व पिलाने का कार्य सिद्धनाथ एवं कृष्णलाल मोदनवाल द्वारा किया जाएगा।
कथा में भंडारे के दौरान भोजन बनाने के लिए जलावनी लकड़ी की पूरी व्यवस्था राजकुमार सिंह और गैस सिलेंडर की व्यवस्था श्यामसुंदर जायसवाल द्वारा किया जाएगा। कथा में युद्धस्तर पर तैयारी के लिए बैठक मे ट्रस्ट और सांस्कृतिक समिति के प्रमुख राजेन्द्र सिंह बघेल, राजकुमार सिंह, त्रिभुवन नारायण सिंह, डॉ ब्रम्हजीत सिंह, गणेश शर्मा, अशोक कुमार चौरसिया, श्याम सुन्दर जायसवाल, कृष्णानन्द गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, अतुल शर्मा, सुरेन्द्र कुमार मोदनवाल, मुन्ना सिंह पटेल, शिवशंकर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Translate »