ईमलीपुर-सोनभद्र(रोहित त्रिपाठी)। पुलिस अधीक्षक डा0 यशवीर सिहं के कुशल निर्देशन में अवैध मादक पदार्थो की बरामदगी व इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 12.02.2023 को

थाना कर्मा पुलिस की टीम द्वारा थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मुखबीर की सूचना पर अवैध मादक पदार्थ कारोबार में संलिप्त एक अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर कर्मा में गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में मु अ संख्या 17/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कर्मा बनाम राहुल कुमार पुत्र राम श्रृंगार निवासी कर्मा, थाना कर्मा, सोनभद्र का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी, कांस्टेबल अर्जुन शामिल रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal