नगर में बने फ्लाई ओवर पर प्रकाश व रेलिंग पर जाली लगवाने की उठी मांग

सोनभद्र। रावर्ट्सगंज नगर में बने लंबे फ्लाई ओवर पर प्रकाश व रेलिंग पर जाली लगवाने की मांग भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने की। रावर्ट्सगंज नगर में बने फ्लाई ओवर के

ऊपर प्रकाश की व्यवस्था व रेलिंग पर जाली ना होने की वजह से आए दिन दुर्घटना हो रही है और लोगों को अपनी जान गवानी पड रही हैं। मंडल अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा

रावर्ट्सगंज ने अविलंब फ्लाई ओवर के ऊपर प्रकाश की व्यवस्था किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि फ्लाईओवर के ऊपर पूर्व कई बड़ी दुर्घटना हो चुकी हैं और आऐ दिन दुर्घटना हो भी रही हैं क्यों कि फ्लाई ओवर के ऊपर अंधेरा रहने से पूरी तरह से दूर दूर तक कुछ दिखाई नही देता, इसलिए उन्होंने जिलाधिकारी से प्रकाश व जाली लगवाने की ब्यवस्था की मांग की है।

Translate »