संवाददाता–संजय सिंह/दिनेश गुप्ता
चुर्क सोनभद्र बुधवार को चुर्क के रामलीला मैदान में 22 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक संगीतमय राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। राम कथा के प्रथम दिन की शुरुआत दीप प्रज्जवलन, आरती और विश्व शांति के लिए प्रार्थना से की गई। राम कथा वाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज ने

राम कथा के माध्यम से राम चरित्र, पारिवारिक समस्याएं, सामाजिक जिम्मेदारियां इत्यादि का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि कथा इस भाव से सुनें कि ये मेरे ही घर, परिवार की कहानी है। भगवान राम प्रत्येक घर के सदस्य हैं, किसी को भी ये नहीं भूलना चाहिए। जिनके मन में मानवता को जगाने का भाव है उन सभी के घर के सदस्य हैं भगवान श्री राम उन्होंने राम कथा की शुरुआत से पूर्व राम कहने से तर जायेगे … ऐसे भजन भक्तों को श्रवण कराया।उन्होंने कहा कि राम कथा से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है।बार बार चिंतन करने से चरित्र का निर्माण होता हैं राम कथा गंभीर होती है, उसे सुनने में मन नहीं लगता। लेकिन ये बात जान लें कि जीवन में कई बार ऐसे पल आते हैं जब हमें गंभीर होना पड़ता है। तब हमें राम कथा बहुत बड़ा संभल देती है। ये कथा हम सबके जीवन में बहुत मायने रखती है। रामकथा का मतलब समझाते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक सनातन धर्म के अनुयायियों की फैमली मेंबर्स की कथा है। इस मौके पर संजय जयसवाल, पवन गर्ग,हौसला पांडे, निर्मल कुमार, ओमप्रकाश यादव,सूरज चन्द्रवंशी,इंद्र बहादुर सिंह,जयराम वर्मा,राजन सिंह,एवम समस्त राम भगत उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal