जीवित्पुत्रिका का व्रत रख की पुत्रों की दीर्घायु की कामना

जगह-जगह इकट्ठी होकर माताओं ने सुना जिउतिया माता की कहानियां, किया पूजन- अर्चन

सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)- पुत्रों की दीर्घायु की कामना के लिए माताएं बुधवार को जीवित पुत्रिका का व्रत रखा और स्नान के बाद पूजन -अर्चन किया। माताएं दिन भर व्रत रखने के बाद सायं काल तालाबों, नदियों और जलाशयों में स्नान कर जगह -जगह एकत्रित होकर पूजन सामग्री लेकर जिउतिया माता की कहानियां सुनी। मान्यता है कि जिउतिया माता का व्रत रखने से संतान की दीर्घायु और सुख -समृद्धि की मनोकामना पूर्ण होती है। बुधवार को दोपहर तक जिउतिया व्रत संबंधित पूजन

सामग्री खरीदने के लिए बाजारों में काफी भीड़ देखी गई। इसमें महिलाएं ज्यादा शामिल रही। क्षेत्र में जीवित्पुत्रिका का पर्व परंपरागत ढंग से उत्साह पूर्वक मनाया गया। व्रति माताएं सायं काल जलाशयों में स्नान करने के पश्चात जगह- जगह एकत्रित होकर जिउतिया माता की कहानियां सुनी और पूजन- अर्चन किया। व्रत रखने वाली माताओं रेखा देवी, कुसुम कुमारी, पुष्पावती, प्रमिला, कृष्णावती, सुनीता, वंदना, संजू देवी, कुसुम देवी आदि का कहना है कि व्रत रखने से संतान की लंबी आयु होती है और सुख- समृद्धि की मनोकामना पूर्ण होती है।

Translate »