
-अनिल बेदाग़-
मुंबई : यशपाल शर्मा, शालिनी कपूर, आभा परमार, शनाया शर्मा और रवि भाटिया जैसे बेहतरीन कलाकारों से सजी वेब सीरीज “चिट्ठी” बतौर डायरेक्टर आकांक्षा सिन्हा का पहला प्रोजेक्ट था। यह वेब शो दर्शकों के साथ साथ क्रिटिक्स को भी खूब पसंद आया और इस तरह आकांक्षा सिन्हा ने फ़िल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित कर लिया। पटना की रहने वाली आकांक्षा सिन्हा को बचपन से ही कुछ बड़ा करने की ख्वाहिश थी। क्रिएटिव काम करने का उन्हें जुनून है। फ़िल्म डायरेक्शन के क्षेत्र में उन्हें यह दोनों सपने पूरे होते हुए दिखे, इसलिए उन्होंने निर्देशन को चुना। प्रकाश झा और संजय लीला भंसाली को अपना फेवरेट डायरेक्टर मानने वाली आकांक्षा सिन्हा की 2 और वेब सीरीज आने वाली हैं, यह किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होंगी, यह अभी डिस्क्लोज नहीं किया जा सकता मगर इनका सब्जेक्ट और इनका प्रेजेंटेशन यूनिक है जो ऑडिएंस का दिल जीत लेगा। उनके निर्देशन में बनी एक फ़िल्म मृत्युंजय भी आने वाली है जिसमें बॉलीवुड के काफी नामी चेहरे नजर आएंगे। इस फ़िल्म का कॉन्सेप्ट और इसकी कहानी दर्शकों को पंसद आने वाली है। सुमीन भट्ट द्वारा प्रोड्यूस किए जा रहे म्यूज़िक वीडियो को भी डायरेक्ट करने वाली हैं आकांक्षा सिन्हा जिसे फिमी प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनाया जाएगा। फ़िल्म और म्यूज़िक वीडियो दोनों के निर्देशन में वह क्या फर्क महसूस करती हैं, इस पर आकांक्षा सिन्हा ने बताया कि दोनों में कुछ खास अंतर नहीं पड़ता क्योंकि क्रिएटिविटी तो दोनों में दिखानी पड़ती है। हां म्यूज़िक वीडियो की तैयारी में उतना वक्त नहीं लगता, जबकि कमर्शियल फ़िल्म बनाते हुए काफी समय लगता है।” बॉलीवुड में फरहा खान से लेकर कई महिला डायरेक्टर्स हैं, इसी लिस्ट में आकांक्षा सिन्हा का नाम भी जुड़ गया है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal