4 जून को रिलीज़ होगी फ़िल्म ’83


-अनिल बेदाग़-
मुंबई : कोविड-19 महामारी के कारण कई देरी के बाद, कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा 83, जिसमें पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के रूप में रणवीर सिंह नज़र आएंगे, वह अब 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए तैयार है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की है।
रणवीर सिंह फ़िल्म में पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव और दीपिका पादुकोण यहाँ कपिल देव की पत्नी रोमी देव का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। 1983 के विश्व कप की जीत ने भारत को खेल की दुनिया में जगमगाता सितारा बना दिया और फिल्म ’83 में क्रिकेट की दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित खिताब जीतने में कपिल डेविल्स के सफ़र को दर्शाया जाएगा।
कबीर खान फिल्म्स प्रोडक्शन की ’83 रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत है। फिल्म दीपिका पादुकोण, कबीर खान, विष्णु वर्धन इंदुरी, साजिद नाडियाडवाला, फैंटम फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट और 83 फिल्म लिमिटेड द्वारा निर्मित है। रिलायंस एंटरटेनमेंट और पीवीआर पिक्चर्स की रिलीज़ को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ किया जाएगा।
Translate »