लॉकडाउन में नीरज तिवारी का म्यूजिकल ब्लास्ट

—अनिल बेदाग—

मुंबई : नीरज तिवारी का म्यूजिक और फिल्मों से पुराना नाता रहा है। उनके पिता अनिल तिवारी फिल्म वितरण के क्षेत्र में एक जाने-माने व्यक्ति रहे हैं। नीरज तिवारी के आगाज इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई के अंधेरी इलाके में अपना म्यूजिकल स्टूडियो भी लॉन्च कर दिया है और फिल्म वितरण के साथ फिल्म निर्माण, वेब सीरीज और सोलो म्यूजिकल निर्माण के क्षेत्र में भी उतर चुके हैं।
नीरज तिवारी अपनी कंपनी आगाज के बारे में विस्तार से बताते हैं कि साल में हमारे 80 से 100 गीत बनाने का टारगेट है। नीरज तिवारी देश के मशहूर सिंगरों के साथ काम कर रहे हैं। गायकी के क्षेत्र में देश में मशहूर नाम अमित गुप्ता (ड्रीम गर्ल) असित त्रिपाठी (शादी में जरूर आना) शाहिद माल्या (उङता पंजाब,नमस्ते इंग्लैंड), दीपाली साठे (हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया, हमारी अधुरी कहानी), और दिग्गज गायक कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू के साथ काम कर रहे हैं। वह कहते हैं कि हमारा मुख्य उद्देश्य संगीत और गीत के क्षेत्र में नई नई प्रतिभाओं को मौका देना, प्रतिष्ठित एवं लोकप्रिय गायकों के साथ काम करना और संगीत में बड़े ब्रांडों के लिए संगीत तैयार करना है।
पिछले 4 महीने में आगाज एंटरटेनमेंट ने 10 से ज्यादा वीडियो बना लिया हैं। हाल ही में कंपनी ने अपना एक नया गाना लॉन्च किया है-‘तुझे देखूं ‘ जिसको गाया है मशहूर सिंगर जावेद अली ने। आगाज़ एंटरटेनमेंट का अगला गाना ‘हर लम्हा’ है जिसको गाया है मशहूर सिंगर अस्तित्व त्रिपाठी (शादी में जरूर आना) और दीपाली साठे (हम्टी शर्मा की दुल्हनिया, हमारी अधूरी कहानी) ने। नीरज तिवारी ने बताया कि कोरोना वायरस से संकट बढ़ गया है और इससे सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई है लेकिन हमे इस संकट की घड़ी में धैर्य रखना है। हम लोग स्थिति सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं। हमारे कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं और 2020-21 में हमारी प्लानिंग है कि म्यूजिक के साथ ही साथ हम एक वेब सीरिज भी शूट करेंगे।

Translate »