संजय द्विवेदी

सोनू सूद लॉकडाउन के बीच ऐसा करने वाले बने पहले अभिनेता
सोनू सूद ने हाल में ही पंजाब के डॉक्टर्स को 1,500 PPE किट्स डोनेट किया
मुम्बई।मुंबई में सैकड़ों प्रवासियों के जीवन में बदलाव लाने के लिए तैयार , अभिनेता सोनू सूद आधिकारिक तौर पर बॉलीवुड के ऐसे कलाकार बन गए हैं जो असहाय, अभावग्रस्त प्रवासियों को घर भेजने के लिए परिवहन की व्यवस्था कर रहे हैं। सोनू ने कई बस सेवाओं का आयोजन किया है जो प्रवासियों को उनके घर वापस भेजने में मदद करेगा और सभी कोरोनोवायरस के इस कठिन समय में अपने परिवारों के साथ एकजुट हो पाएंगे।
कर्नाटका और महाराष्ट्र सरकार से अनुमति लेने के बाद सोनू सूद ने इन प्रवासियों के यात्रा और भोजन का प्रबंध किया है। आज महाराष्ट्र के ठाणे से गुलबर्गा के लिए कुल दस बसें रवाना हुईं। इतना ही नहीं बल्कि सोनू सूद खुद भी वहां पहुँच कर प्रवासियों का हाल जाना और उन्हें यहां से घर के लिए विदा किया। सोनू सूद ऑफिशियली ऐसे पहले अभिनेता बन गए हैं जो इस मुश्किल की घड़ी में प्रवासियों का साथ देने के लिए आगे आये हैं। सोनू सैकड़ों बेघर मज़दूरों को सड़क पर चलते हुए देखकर भावुक हो गए थे।
इस बड़े कदम के बारे में बात करते हुए सोनू सूद ने एक ऑफिशियल बयान में कहा, “मैं दृढ़ता से मानता हूं कि वर्तमान समय में जब हम सभी इस वैश्विक स्वास्थ्य आपदा का सामना कर रहे हैं, प्रत्येक भारतीय अपने परिवारों और प्रियजनों के साथ रहने के योग्य है। मैंने महाराष्ट्र और कर्नाटक सरकारों से इन प्रवासियों को लगभग दस बसों में घर पहुंचने में मदद करने के लिए अनुमति ली है। महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों ने कागजी कार्रवाई शुरू करने में बहुत सहयोग दिया और कर्नाटक सरकार ने प्रवासियों का स्वागत किया| मेरे लिए छोटे बच्चों और बूढ़े माता-पिता सहित सड़कों पर घूमने वाले इन प्रवासियों को देखना बहुत ही भावुक कर देने वाला था| मैं अपनी क्षमता के अनुसार दूसरे राज्यों के लिए भी यही करूंग।
इसके अलावा सोनू सूद ने हाल में ही पंजाब के डॉक्टर्स को 1,500 PPE किट्स डोनेट किया। इतना ही नहीं बल्कि वो रमदान के इस पावन अवसर पर भिवंडी के हज़ारों प्रवासी मज़दूरों को भोजन प्रदान कर रहे हैं। इससे पहले इस प्रतिभाशाली अभिनेता ने मुंबई में स्थित अपना हॉटेल मेडिकल स्टॉफ के रहने के लिए दिया था।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal