
—अनिल बेदाग—
मुंबई : सलमान खान दानवीर के तौर पर विख्यात हैं। दुनिया जानती है कि संकट के दिनों में दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा आगे आते रहे हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी वह जरूरतमंद लोगों की मदद कर उनका दिल जीत रहे हैं। अब उन्हांेने एक फूड ट्रक की शुरुआत की है जिससे जुड़े कर्मचारी लाइन में लगे आम लोगों को एक-एक कर राशन के जरूरी सामान बांट रहे हैं। इसी तरह सलमान अपने पनवेल स्थित फार्महाउस से राशन और खाने-पीने के सामान के पैकेट्स को सलमान अन्य साथियों के साथ मिलकर ट्रैक्टर और बैलगाड़ियों में भरवा रहे हैं। इस काम में जैकलिन फर्नांडीज, यूलिया वंतूर, वलुश्चा डिसूजा, निकेतन मधोक, कमाल खान और अन्य लोग भी उनका साथ दे रहे हैं।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal