नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी शाहरुख की ‘बेताल’


—अनिल बेदाग—

मुंबई : शाहरुख खान की जॉम्बी हॉरर सीरीज बेताल 24 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। शाहरुख खान ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए भी कंटेंट बना रहे हैं। इस सीरिज का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। बेताल को बनाने की घोषणा पिछले साल जुलाई में हुई थी। तब से फैंस को इसका इंतजार था। फिल्म की कहानी में ब्रिटिशकाल दिखाया गया है। यह भारत के एक गांव की कहानी है। दो सदी पुरानी एक बुरी आत्मा का सामना ब्रिटिश इंडियन आर्मी ऑफिसर और उसकी बटालियन से होता है। इसके बाद कहानी में कई रोचक और रोमांचक मोड़ आते हैं। कहा जा रहा है कि यह सीरिज बेहद थ्रिलिंग है और कुछ डरावने पलों से भी दर्शकों का सामना होगा।

Translate »