—अनिल बेदाग—
मुंबई : कार्तिक आर्यन को मनोरंजन, उनके डांस मूव्स और उनके हिट गानों के लिए जाना जाता है। उनकी सभी फिल्में हमेशा चार्टबस्टर्स में टॉप करती हैं। सोनू के टीटू की स्वीटी से लेकर लव आज कल तक, हिट और गीत संगीत को हमेशा दर्शकों को अपनी और खींचा है। इंडियन रेकॉर्ड म्यूजिक इंडस्ट्री 2019 के वार्षिक रिसर्च पर आए लिस्टिंग के परिणाम हैरान करने वाले है। इस सूची में भारत के 10 शीर्ष एल्बमों को शामिल किया गया है, जिन्होंने 2019 में विश्व स्तर पर चार्ट पर धमाल किया है। कार्तिक आर्यन की 2019 की रिलीज लुका चुप्पी इस वैश्विक सूची में कबीर सिंह, गली बॉय जैसे कुछ सबसे बड़े एल्बमों को पीछे छोडती है। इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता है कि फिल्म में कार्तिक आर्यन के गाने किसी भी संगीत प्रेमी के लिए खुशी की बात है। कार्तिक कहते है कि जब में बच्चा था तब में अभिनेताओं को उनके गीतों जनता था। अपने कुछ सॉन्ग्स का हिट होना बहुत अच्छा लगता है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal