—अनिल बेदाग—
मुंबई : सेल्फ कॉरेन्टाइन के समय में कृति सेनन ने अपने अंदर के काव्य कौशल को जागृत किया। उनके इस हुनर को फैंस ने भी अपना पूरा प्यार दिया। कुछ समय पहले ही कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर एक कविता अपने फैंस के साथ शेयर की थी, जिसमें उन्होंने यह उल्लेख किया कि कैसे लॉकडाउन के समय ने हर किसी को यह यह मौका दिया है की वो उन चीज़ों को कर सकें जिसे हम कितने समय से इग्नोर कर रहे हैं। उनकी पहली कविता, “थम जा, ठहर जा” इस तथ्य को जागृत करती है कि इस दौड़ भाग की दुनिया में थोड़ा स्लो होना भी अच्छा है। इसके बाद लुक्का-छुप्पी अभिनेत्री ने कविताओं के लिए अपने प्यार को दर्शाते हुए यह स्वीकार किया कि वो दिल से बहुत ही रोमांटिक हैं।
अपनी लिखने की इस प्रतिभा से कृति सेनन ने बॉलीवुड के कई सितारों को प्रेरित किया कि वह भी कविता लिखें और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करें। जिसमें आलिया भी शुमार है।आलिया के अलावा, सारा अली खान, आयुष्मान खुराना सहित कई सितारें कृति सेनन से प्रेरित होकर अपनी कविता लिखने के प्रयास को सांझा किया। सोशल मीडिया पर लोग इस खूबसूरत अभिनेत्री द्वारा शुरू किए गए इस ट्रेंड को काफी पसंद कर रहे हैं। हम सब उनकी अगली कविता के लिए अभी से इंतज़ार कर रहे हैं।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal