—अनिल बेदाग—
मुंबई: लॉकडाउन की वजह से हम सभी को जीवन में छोटी लेकिन महत्वपूर्ण चीजों को मनाने के लिए पर्याप्त समय मिला है। चाहें वो अपनों के साथ बॉन्डिंग हो या जीवन के विभिन्न रंगों को समायोजित करके उसे स्वीकारना हो, यह समय निश्चित रूप से हमें जीवन के सुंदर सबक सिखा रहा है। इसी बीच राष्ट्रीय पुरस्कार विनर अभिनेता आयुष्मान खुराना और उनकी फिल्ममेकर पत्नी ताहिरा कश्यप खुराना अपनी बेटी वरुष्का के छठे जन्मदिन समारोह की तैयारियों में लगे हैं। चूंकि यह छोटी वरुष्का के लिए लॉकडाउन बर्थडे होगा इसलिए उनके पेरेंट्स ने घर पर ही जो भी स्टेशनरी उबलब्ध थी उसमें सजावट करने की सोची। दोनों बच्चों ने ना सिर्फ आर्ट बनाने के नए तरीके सीखे बल्कि उसे एन्जॉय भी किया और ये इस फैमिली के लिए एक बेहद ही यादगार लम्हा बन गया। इस आर्ट सेशन के बाद डैडी आयुष्मान खुराना ने जन्मदिन पर सभी को एंटरटेन करने के लिए गिटार और पियानो बजाया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal