
बभनी/सोनभद्र (अरुण पांडेय)
संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब को किया गया याद।
बभनी। विकास खंड के महुआरी टोला में सर्व समाज के लोगों ने भारत रत्न डा० भीमराव आंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता रामविलास (ग्राम प्रधान -बरवे) ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर रामधनी राम व विशिष्ट अतिथि त्रिभुवन सिंह खरवार और जो जवाहर जोगी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने डा० आंबेडकर को देश की आजादी का असली जनक बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय लोक कलाकार व कर्मठ नेता जवाहर जोगी ने अपने गीत
मुवला से डर लागे सबही के भइया, त खपड़ा उठावल छोड़ दई काहो।

के माध्यम से कहा कि डा० आंबेडकर की ही वजह से आज देश के सभी लोग बिना किसी भेदभाव के सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है। इस संविधान को बनाने में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रमुख भूमिका रही थी। उनके संविधान की वजह से ही आज देश में कानून का राज चल रहा है। किसी के साथ भी किसी तरह का भेदभाव नहीं हो रहा है। संविधान से बने होने के कारण कोई भी संस्था निरंकुश होकर काम नहीं कर सकती। इससे पूर्व डॉक्टर देवेंद्र कुमार भारतीय रामचंद्र डॉक्टर बरुणानिधि, डॉ अरविंद कुमार, प्रीती राव महेंद्र प्रसाद भारती, राजेश कुमार, पृथ्वीनाथ, नंदलाल, दुर्गा प्रसाद, विनोद राम, नरेश्वर दशरथ लाल बहादुर आदि ने डॉ आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। और उनके रास्ते पर चल कर देश व समाज को आगे बढ़ाने का अपील किया।

SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal