बावली में गिरकर हुई अधेड़ की मौत

प्रधान के घर से बीस मीटर दक्षिण कच्चे कुएं को बड़े आकार में किया था

खड़ंजा रोड़ से सटे स्थित है निर्माणाधीन सिंचाई कूप

मामला बभनी थाना क्षेत्र के रंदह गांव का

बभनी/सोनभद्र (अरुण पांडेय/विवेकानंद)

जिलाधिकारी के निर्देशों का प्रधान कर रहे अवहेलना।
बभनी।थाना क्षेत्र के रंदह गांव में सुबह टहलने निकले अधेड़ घनश्याम प्रसाद उम्र करीब 57वर्ष सुबह घर से निकला ,काफी समय तक घर न पहुंचने पर जब परिजनों ने खोजबीन करने लगे तभी घर से बीस मीटर की दूरी पर स्थित एक बावली की ओर देखा तो उसका शव उतराया मिला तभी परिजनों में कोहराम मच गया। मौत की सूचना प्रधान संजय कुमार गुप्ता ने थाने पर इसकी सूचना दी। मृतक का लड़का रंदह ग्राम सभा का प्रधान हैं। प्रधान संजय कुमार ने एक वर्ष पूर्व सिंचाई कूप का निर्माण के लिए बड़े आकार में जेसीबी मशीन से गर्मी के मौसम में खुदाई कराया था।मृतक के दो लड़कों में बड़ा लड़का प्रधान तथा छोटा लड़का विजय कुमार हैं। पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।

सूचना पर हमराहियों के साथ पहुंचे उपनिरीक्षक संजय पाल ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेंज दिया।जिलाधिकारी के आदेशों का ग्रामीण क्षेत्रों के प्रधान कर रहे उलघंन।गांव में अधिकांश मौजूदा प्रधान के कार्यो की जांच करा दी जाय तो अधिकांश प्रधानों के ऊपर गाज गिरना तय है। जिलाधिकारी का निर्देश है यदि अधूरा बाऊली निर्माणाधीन है तो उसके चारों ओर से बैरिकेटिंग की व्यावस्था होना चाहिए। जबकि इस तरह की कार्य किसी भी गांव के प्रधान ने नहीं किया।

यदि बैरिकेटिंग की गई होती तो नहीं जाती जान

यदि सिंचाई कूप के चारों तरफ बैरिकेडिंग की व्यवस्था ग्राम प्रधान द्वारा की गई होती तो शायद प्रधान के पिता की जान नहीं जाती । यदि देखा जाए तो प्रधान के पिता की मौत का जिम्मेदार खुद लड़का ही है।

Translate »