
मनोरंजन डेस्क।बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने नए हॉलीवुड प्रोजैक्ट में एक्शन अवतार में नजर आएंगी। प्रयिंका बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी मजबूत पकड़ बनाते नजर आ रही हैं। कहा जा रहा था कि प्रयिंका के पास बॉलीवुड फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ के बाद कोई नया प्रोजैक्ट नहीं है।
लेकिन प्रयिंका जल्द ही हॉलीवुड के प्रोजैक्ट्स में नजर आने वाली हैं। प्रियंका फिल्ममेकर रॉबर्ट रॉड्रिग्ज की फिल्म वी कैन बी हीरोज में एक इंर्पोटेंट प्ले करेंगी। फिल्म वी कैन बी हीरोज सुपरहीरोज पर बनी फिल्म होगी, इसमें एलियंस का भी ट्वस्टि देखने को मिलेगा।
बताया जा रहा है कि यह फिल्म दूसरे ग्रह से आए आक्रमणकारियों के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पृथ्वी के सुपरहीरोज का अपहरण कर लेते हैं और उनके बच्चे एक टीम बना कर अपने पेरैंट्स और दुनिया को बचाने की कोशिश करते हैं। प्रियंका फिल्म में मिस ग्रैंडेंको नाम का कैरेक्टर प्ले कर सकती हैं।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal