
मनोरंजन डेस्क।बॉलीवुड खिलजी यानी रणवीर सिह और दीवानी-मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण की जोड़ी को चाहने वाले लाखों-करोड़ों फैंस हैं। इस जोड़ी ने रील लाइफ में ही नही बल्कि रियल लाइफ में भी सबको अपना दीवाना बनाया है। बता दें कि इस जोड़ी ने 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया। तो आइए आपको बताते हैं आखिर रणवीर सिंह की किस बात पर फिदा हो गईं थीं, दीपिका पादुकोण।
यही नही बल्कि शादी के बाद भी दोनों सोशल मीडिया पर अपना प्यार जताने से पीछे नहीं हटते हैं, हाल ही में दीपिका ने रणवीर से जुड़ी एक और बात का खुलासा किया है। बता दें, फैंस को भी ये बात नहीं पता होगी कि दीपिका को रणवीर में कौन सी खासियत पसंद आई, जिससे उन्हें उनसे प्यार हो गया और शादी भी कर ली। दरअसल, हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा है, “रणवीर सच्चे इंसान हैं और इसी वजह से वह उनसे इम्प्रेस हुईं” दीपिका ने कहा कि रणवीर को अपने इमोशंस अच्छी तरह से जाहिर करने आते हैं। रणवीर के साथ समय बिताना उनके लिए हमेशा से बेहतरीन होता है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal