स्मार्टफोन से मार्केट में पहचान बनाने वाली कंपनी श्याओमी ने इंडिया में लॉन्च कर शूज, पैरों में ऐंठन से लेकर स्लिप होने से तक बचाएगा, शूज में एक ऐसी चीज भी जो खराब रास्तों पर भी पैरों को झटका नहीं देगी

[ad_1]


गैजेट डेस्क। श्याओमी इंडिया में लगातार अपने प्रोडक्ट्स का विस्तार कर रही है। इसी के तहत कंपनी ने अब Mi Men's स्पोर्टस शूज 2 पेश किए हैं। यहां इसे 2499 रुपए में लॉन्च किया गया है। हालांकि अभी इसे खरीदा नहीं जा सकता। इसकी शिपिंग 15 मार्च से शुरू होगी। श्याओमी ने इस शूज को परफॉर्मेंस और स्टाइल का परफेक्ट बैलेंस बताया है। स्पोर्टस शूज 2 कंपनी के क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए सेल किए जाएंगे। इसकी बुकिंग 6 फरवरी से की जा सकती है।
शुरुआती बुकिंग करने वालों को 500 रुपए का डिस्काउंट भी मिलेगा। यह एक लिमिटेड टाइम का ऑफर है।

5 इन वन यूनिमॉल्डिंग टेक्नोलॉजी दी है
– यह शूज ऐसे लोगों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, जो हमेशा मूव करते रहते हैं। इसमें 5 इन वन यूनिमॉल्डिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। यह अलग-अलग पांच डिफरेंट मटेरियल से तैयार किया गया है। ये शॉक-एब्जॉर्बेंट, ड्यूरेबल और स्लिप रेसिस्टेंट है। यह आरामदायक कूशलिंग मुहैया करवाएगा।
– इसे ब्रिदेबल और वॉशेबल मेश फैब्रिक से तैयार किया गया है। इसके चलते इसे आसानी से धोया जा सकता है। वॉशिंग मशीन में भी इसे वॉश किया जा सकेगा।
– इसका फिशबोन स्ट्रक्चर अचानक आई मोच के खिलाफ सपोर्ट करेगा।

क्या हैं श्याओमी के शूज की खासियत
– आरामदायक कुशन दिया गया है। ट्विस्ट रेजिस्टेंस यानी ऐंठन या घुमाव आने की आशंका कम होगी। सॉल्डि ग्रिप दिया गया है। यानी स्लिप होने के चांस कम होंगे।
– 10-फिशबोन स्ट्रेक्चर से बैलेंस इम्प्रूव होगा। मोच आने की आशंका कम होगी।
– स्ट्रॉन्ग सस्पेंशन होने से एड़ी पर ज्यादा असर नहीं होगा। खराब और पथरीले रास्तों पर चलने के बावजूद पांवों को किसी तरह की तकलीफ नहीं होगी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Xiaomi Mi Sports Shoes 2 launched in India

[ad_2]
Source link

Translate »