घर से कुछ दूरी पर मिला शव
मोहन गुप्ता
गुरमा (सोनभद्र) । आज पूरे देश में छठ का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी उम्र की कामना के लिए मनाए जाने वाले इस महापर्व पर सोनभद्र में एक घटना ने न सिर्फ लोगों को होश उड़ा दिये बल्कि पुलिस के हाथपांव फूला दिया है । घर से लापता 3 वर्षीय बालक का 4 दिन बाद आज शव मिलने से घर में कोहराम मच गया ।


दरअसल चोपन थाना क्षेत्र के चुर्क-गुर्मा नगर पंचायत के आदिवासी बस्ती वार्ड नंबर 9 में बुधवार की रात घर में सो रहा 3 वर्षीय बालक रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया था । घटना के बाद आसपास के इलाको में सनसनी फैल गई थी। पीड़िता मंजू देवी पत्नी राम सिंह तत्काल घटना की सूचना गुरमा पुलिस चौकी में देकर उचित कार्यवाही करने की मांग की थी । लेकिन 4 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मासूम बच्चे को ढूंढ नहीं सकी और आखिरकार रविवार को उसका शव आदिवासी बस्ती से महज कुछ दूर गहरे पानी में मिला । लोगों द्वारा आशंका जताया जा रहा है कि बच्चे की निर्मम हत्या कर शव को छिपा दिया गया था। फ़िलहाल घटना स्थल पर चोपन थानाध्यक्ष गोपाल गुप्ता, गुरमा पुलिस चौकी प्रभारी प्रकाश के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स व फारेसिंस टीम मौजूद है ।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal