मोहन गुप्ता
गुरमा-सोनभद्र। जिले में अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे शिकंजा कसने के अभियान के तहत जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट सोनभद्र के आदेश के अनुपालन में राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गैंगेस्टर एक्ट के एक अभियुक्त की भारी-भरकम संपत्ति को धारा 14(1) उत्तर


प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत कुर्क (जब्तीकरण) कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना राबर्ट्सगंज में पंजीकृत मु०अ०सं०- 551/2026 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्त अखिलेश उर्फ धीरज केसरी पुत्र संजय केसरी, निवासी- बैनी, थाना रायपुर, हाल पता- इन्द्रपुरी कॉलोनी, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के विरुद्ध न्यायालय द्वारा आदेश पारित किया गया था।
इस आदेश के अनुपालन में अभियुक्त की माता कुसुम देवी और पिता संजय केसरी के नाम दर्ज विभिन्न गाटों और जमीनों की जब्तीकरण की कार्रवाई की गई। जिसमें माता कुसुम देवी के नाम की संपत्ति में परगना अगोरी, तहसील राबर्ट्सगंज के ग्राम अबई स्थित कुल 4 गाटों की 0.2550 हेक्टेयर भूमि (कीमत लगभग ₹10,00,000/-) तथा 253 वर्गमीटर आवासी भूखंड (कीमत लगभग ₹25,50,000/-) तथा पिता संजय केसरी के नाम की संपत्ति में परगना अगोरी, तहसील राबर्ट्सगंज के ग्राम अबई स्थित आवासीय भूखंड (आराजी नं० 31 व 30क, रकबा 253.71 वर्गमीटर, कीमत लगभग ₹20,00,000/-) तथा अन्य कई आरजियों की कुल 0.5190 हेक्टेयर भूमि (कीमत लगभग ₹20,00,000/-) हैं।कुर्क की गई कुल अचल संपत्ति की अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹75,50,000/- (पचहत्तर लाख पचास हजार रुपये) आंकी गई है। प्रशासन द्वारा संपत्ति पर बोर्ड लगाकर स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि इस संपत्ति का किसी भी प्रकार से क्रय-विक्रय, दान, बंधक, निर्माण या कब्जा परिवर्तन करना पूर्णतः वर्जित है। आदेश का उल्लंघन करने पर अवमानना और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 208, 209 के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है, और पुलिस-प्रशासन का यह स्पष्ट संदेश है कि अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal